Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित होगा 75वां सम्मेलन, 250 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसाइटी का 75वां सम्मेलन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 20 मार्च से 22 मार्च तक 3 दिन चलेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडे ने बताया कि सम्मेलन का विषय “कृषि में डेटा क्रांति: विकसित भारत @2047 के लिए नवाचारी सांख्यिकीय और गणनात्मक विधियां है।

उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी की स्थापना‌‌ देश के प्रथम कृषि मंत्री और प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किया था। उन्होंने कहा कि बाद में भी वे लगभग 16 वर्ष तक इस संस्था से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि पूसा में इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस सम्मेलन में पूरे भारत के विश्वविद्यालयों और संस्थानों से 250 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सांख्यिकी के योगदान पर मंथन होगा :

कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के डीन डॉ. अमरेश चंद्रा ने बताया कि यह एक अनोखा अवसर है जिसमें पूरे देश के 250 से अधिक प्रसिद्ध वैज्ञानिक भाग लेंगे। विश्वविद्यालय सभी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश को 2047 तक विकसित बनाने में सांख्यिकी के योगदान पर गहन मंथन किया जाएगा।

पूसा कृषि अनुसंधान की जन्मस्थली :

निदेशक शिक्षा डॉ. उमाकांत बेहरा ने कहा कि पूसा कृषि अनुसंधान की जन्मस्थली है। सभी वैज्ञानिक पुराने इंपीरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की यादें भी देखेंगे। जिसे विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. पांडेय के प्रयासों से सहेज कर रखा गया है। उन्होंने कहा वैज्ञानिकों को मिथिला क्षेत्र की आवभगत और संस्कृति का भी अनुभव होगा, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय ने सम्मेलन के लिए 20 से अधिक समितियों का गठन किया है। यह सम्मेलन 20 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में डेटा क्रांति के माध्यम से नवाचारी सांख्यिकीय और गणनात्मक विधियों को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन से कृषि अनुसंधान और विकास में नए अवसरों को तलाश करने में सहयोग मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago