Bihar

20 लाख में लोको पायलट परीक्षा पास कराने की डील, 2 करोड़ की उगाही का था टारगेट; दो सेटर हुए गिरफ्तार

पटना और पूर्णिया पुलिस ने गर्दनीबाग स्थित स्वामी अय्यप्पन ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर छापेमारी कर दो परीक्षा माफियाओं को गिरफ्तार किया है। लोको पायलट परीक्षा में इन माफियाओं ने सेटिंग की थी।

गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा जिले के रहुई निवासी रौशन कुमार उर्फ रौशन मुखिया और नूरसराय निवासी राहुल राज हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने 10 अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए 20-20 लाख रुपए में डील की थी। 2 करोड़ रुपए की उगाही की जानी थी।

रोशन कुमार SSC MTS एग्जाम में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी वो 4 महीने से फरार चल रहा था। रोशन और राहुल मिलकर ऑनलाइन एग्जाम सेंटर चला रहे थे और सहरसा में नया एग्जाम सेंटर खोलने की भी प्लानिंग थी।

पुलिस ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि स्वामी अय्यप्पन एजु सॉल्यूशन एग्जाम सेंटर के मालिक रोशन मुखिया, कटिहार के जदयू नेता रोशन मंडल और वैशाली के विवेक हैं।

बिहार के अलग-अलग जिलों में चला रहे थे ऑनलाइन एग्जाम सेंटर

पुलिस की पूछताछ में रौशन और राहुल ने खुलासा किया है कि पूर्णिया स्थित ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर रेड पड़ने के बाद भी वे बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ऑनलाइन एग्जाम सेंटर चला रहे थे। पटना में जिस सेंटर से इनकी गिरफ्तारी हुई, वहां से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

इनमें से कुछ कागजात उन स्टूडेंट्स के हैं, जिन्होंने रेलवे के एग्जाम के लिए सेटिंग करा रखी थी। रौशन और राहुल ने तीन और पार्टनर के नाम बताए हैं। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पूर्णिया डिजिटल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर से जुड़ा है मामला

मामला पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग के हसदा रोड जीरो माइल स्थित ‘पूर्णिया डिजिटल ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर’ से जुड़ा है। 14 नवंबर 2024 को SSC MTS की परीक्षा के दौरान सेंटर पर चल रहे फर्जीवाड़े के मामले में वैशाली, नालंदा और कटिहार के सेंटर संचालक, फ्लाइंग ऑब्जर्वर, 12 फर्जी कैंडिडेट, 14 ओरिजिनल कैंडिडेट, 7 स्टाफ और दो दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

शुरुआती जांच में पता चला था कि सेंटर मैनेज कराने से लेकर परीक्षा पास कराने तक के लिए सेंटर संचालक ने पटना के एक युवक से मिलकर ओरिजिनल कैंडिडेट्स से 10 लाख की डील फिक्स की थी। एग्जाम में बैठने के लिए फर्जी कैंडिडेट को 80 से 1.50 लाख तक मिले थे।

अगले ही दिन यानी 15 नवंबर को साइबर थाना में दर्ज हुई FIR रिपोर्ट से इस बात का भी खुलासा हुआ था कि सेंटर संचालक विवेक कुमार और उसका पार्टनर रौशन कुमार, राहुल राज की SSC मध्य क्षेत्र के प्रयागराज दफ्तर में बहाल कार्यरत इजहार आलम से नजदीकियां थीं। इजहार आलम ही इस सेंटर का फ्लाइंग ऑब्जर्वर था। उसकी मिलीभगत से सेंटर पर फर्जीवाड़ा हो रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

1 घंटा ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

8 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

8 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago