मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

खुशखबरी! 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी पटना मेट्रो की सेवा, कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन

IMG 20241130 WA0079

पटना मेट्रो (Patna Metro) की पहले चरण की सेवा 15 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। इसके अंतर्गत मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाइल होते पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.01 किमी को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्ययोजना के अनुरूप निर्माण तेजी से पूरा कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय के समीप पटना मेट्रो के निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इसके अलावा राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति के जानकारी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दी।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

मालूम हो कि पटना मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति 27 फरवरी, 2019 को दी गई थी। 31.9 किलोमीटर रेललाइन का निर्माण होना है, जिनमें कुल 24 स्टेशन बनेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन इसका क्रियान्वयन कर रही है, जिसकी मॉनिटरिंग नगर विकास एवं आवास विभाग कर रहा है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02