समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश कुमार पकड़ुआ मुख्यमंत्री हैं, BJP के कठपुतली; खूब बरसे तेजस्वी यादव

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं नेताओं की जुबान वैसे-वैसे तल्ख होती जा रही है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी जिले में सीएम नीतीश पर जबरदस्त हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पकड़ुआ मुख्यमंत्री तक बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम को बीजेपी का कठपुतली तक कह दिया है।

सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार मौन हैं। आज कल नीतीश कुमार पकड़ुआ मुख्यमंत्री हो गए हैं। यानी सिर्फ देह है, चेहरा है लेकिन चला कोई और रहा है। वो हमारे बुजुर्ग हैं। हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के योग्य नहीं रह गए हैं। वो थक चुके हैं। उनका कोई मिशन या कोई रोड मैप नहीं है कि बिहार को कैसे आगे बढ़ाया जाए। बीजेपी की कठपुतली बनकर रह गए हैं। कहां नीतीश कुमार मोदी जी की थाली खींचते थे और आज पैर पकड़ गिड़गिड़ाते हैं।’

IMG 20250125 WA0063

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमलोगों ने सोचा कि समाजवादी लोग एक होंगे तो सामंतवादी शक्तियां जो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा कराता है उसको हम लोग सत्ता से दूर करेंगे। लेकिन आज बीजेपी सरकार में आ गई। नौजवानों तु्मलोगों को नौकरी चाहिए या नहीं?

तेजस्वी का प्रगति यात्रा पर निशाना

इस दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर भी निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री यात्रा पर हैं। यात्रा का नाम है प्रगति यात्रा। यह प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है। मुख्यमंत्री आए तो आपसे मिले क्या? आपका सुख-दुख जाने क्या? यहां चंद अधिकारी जो पटना में बैठे हैं वो ही आते हैं और वो ही उनको घुमाते हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

जहां-जहां हरा-हरा है वहीं दिखाता है बाकी घेरवा देता है। कहां इनको जनता को सलाम करना चाहिए क्योंकि उसने उनको 20 साल से मुख्यमंत्री बना कर रखा तो वो जनता पर ही लाठी चलवाते हैं। जब आते हैं सीएम तो पूरे शहर और गांव में कर्फ्यू लग जाता है। यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं। सिर्फ अधिकारियों को लूट की छूट की यात्रा है। यह पैसा जनता पर खर्च नहीं हो रहा है।’

IMG 20240904 WA0139

लालू के लिए ‘भारत रत्न’की मांग

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता के लिए ‘भारत रत्न’की मांग करते हुए यह भी कहा है कि उनके पिता लालू प्रसाद समाज के वंचितों की आवाज उठाने के लिए ‘भारत रत्न’ के हकदार हैं। तेजस्वी, सोमवार को सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

IMG 20250204 WA0010

तेजस्वी यादव ने कहा, “उन दिनों को याद कीजिए जब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण देने का काम किया था। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने उनके इस कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया और इस आरक्षण को बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया तथा उसके बाद भाजपा ने आजतक आरक्षण नहीं बढ़ाया।” उन्होंने कहा कि वर्षों बाद उसी(भाजपा) पार्टी ने उन्हें(कर्पूरी ठाकुर) भारत रत्न से सम्मानित किया और यह समाजवाद (समाजवाद) की शक्ति है। यादव ने इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत का दम भरा।

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150