Bihar

निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए, स्वागत है; नीतीश कुमार के बेटे पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलें जोरों पर हैं। इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने भी निशांत कुमार की सियासत में एंट्री की वकालत कर दी है। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है, ऐसे में उनके बेटे को राजनीति में आना ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो, उनका स्वागत है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार शाम को वैशाली में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे की सियासी एंट्री की अटकलों पर उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने निशांत की राजनीति में एंट्री की वकालत तो की, लेकिन सीएम नीतीश को उनके परिवारवाद के खिलाफ दिए गए पुराने बयानों की भी याद दिला दी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परिवारवाद के खिलाफ बहुत भाषण देते थे। हकीकत यह है कि उनके मंत्रिमंडल में 80 फीसदी मंत्री परिवारवादी हैं। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) दिवंगत शरद यादव की बनाई हुई पार्टी है। अब दूसरी विचारधारा के लोग इसे हाईजैक करना चाहते हैं। ऐसे में निशांत आते हैं तो अच्छी बात है।

तेजस्वी यादव ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे राजनीति में आए थे, तब उनकी पार्टी विपक्ष में थी। उन्होंने बिना किसी पद के दो बार बिहार का दौरा किया था। पूरा बिहार घूमकर संघर्ष किया। उन्होंने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को भी राजनीति में आकर संघर्ष करने की नसीहत दी। तेजस्वी ने कहा कि निशांत कुमार से वह पूर्व में कई बार मिल चुके हैं, वह सीधे आदमी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.…

2 घंटे ago

उजियारपुर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी किशोर को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक…

3 घंटे ago

बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात

बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…

3 घंटे ago

10 और 11 मार्च को समस्तीपुर समेत आधे दर्जन जिलों में हो सकती है हल्की वर्षा

समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी के आरोप में सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स…

3 घंटे ago

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

14 घंटे ago