Bihar

किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई, बेरोजगारी में बिहार अव्वल क्यों? तेजस्वी ने PM मोदी के दौरे से पहले पूछे 15 सवाल

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर जिले में होंगे और वो यहां देश के किसानों को कई सौगातें देंगे। प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। अकेले इस किस्त में 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी। पीएम मोदी केे बिहार दौरे पर अब तक कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दौरे पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने किसानों को लेकर तीखे सवाल पूछे हैंं।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज बिहार में है। प्रदेश में 𝟐𝟎 वर्षों से उनकी 𝐍𝐃𝐀 सरकार और केंद्र में 𝟏𝟏 वर्षों से है। बिहारवासी उनसे झूठ और जुमला नहीं बल्कि कुछ वाज़िब सवाल पूछना चाहते है।

𝟏. प्रधानमंत्री जी कहते थे कि 𝟐𝟎𝟐𝟐 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे लेकिन अब 𝟐𝟎𝟐𝟓 आ गया किसानों की आय दुगुनी करना तो दूर कमरतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी के कारण उनकी आय कम ज़रूर हो गयी है। इसका दोषी कौन?

𝟐. बिहार के किसानों की समस्याएँ, चुनौतियां और संकट अन्य राज्यों की तुलना में अलग है। बिहार में खेतिहर मज़दूर और बटाईदार अधिक है। उनके लिए डबल इंजन सरकार ने क्या विशेष किया?

𝟑. बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों है?

𝟒. बिहार में साक्षरता दर देश में सबसे कम क्यों है?

𝟓. प्रति व्यक्ति निवेश सबसे कम बिहार में क्यों है?

𝟔. केंद्र की पीएम श्री मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया?

𝟕. प्रदेश में 𝐍𝐃𝐀 के 𝟐𝟎 वर्षों के शासन के बाद भी गरीबी और बेरोजगारी में बिहार अव्वल क्यों है?

𝟖. बिहार के विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज का क्या हुआ?

𝟗. 𝟐𝟎𝟏𝟒 में मोतिहारी की चीनी मिल शुरू करवा उसकी चीनी से चाय पीने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री जी बताएँ कि मोतिहारी की चीनी मिल की चाय कब पियेंगे?

𝟏𝟎. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो मधुबनी, सारण, गोपालगंज, नवादा, मुज़फ़्फ़रपुर की बंद पड़ी चीनी मिलों को कब शुरू करायेंगे?

𝟏𝟏. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो कटिहार में जूट मिल कब शुरू करेंगे?

𝟏𝟐. प्रधानमंत्री जी बताएँ वो बेरोज़गारों को रेलवे और आर्मी में नौकरियां कब देना शुरू करेंगे?

𝟏𝟑. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो महागठबंधन की बिहार सरकार से पारित 𝟔𝟓% आरक्षण को संविधान की 𝟗वीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं कर रहे?

𝟏𝟒. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो देश में जातिगत जनगणना क्यों नहीं करा रहे?

𝟏𝟓. देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से होता है। आपने बिहार से पलायन रोकने के लिए क्या किया?

सर्वविदित है कि चुनावी वर्ष में आगामी कुछ महीनों तक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बिहार और बिहारियों की गजब चिंता सताएगी। इस वर्ष उन्हें गंगा मैया, छठी मैया, जानकी मैया, माता सीता, ब्रह्म बाबा, महादेव, सूर्य देव, महात्मा बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लिट्ठी-चोखा, ठेकुआ, मखाना, आम, लिची, सिल्क उद्योग, कथित विशेष पैकेज इत्यादि सब की जुबानी याद आएगी। ऐसी याद की भाव-विभोर भी हो सकते है। 𝟏𝟏 वर्ष से आप प्रधानमंत्री है, प्रदेश में 𝟐𝟎 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन बिहार को कुछ भी विशेष नहीं मिला है और ना ही मिलने की उम्मीद है। बिहारवासी अब झूठ, जुमले और प्रचार नहीं चाहते।’

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

1 घंटा ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

3 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

3 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

4 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

4 घंटे ago