समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, सुधा की तर्ज पर खुलेगा तरकारी आउटलेट; मिलेंगी ताजी सब्जियां

सहकारिता विभाग ने राजधानी पटना समेत अन्य जिला मुख्यालयों में कॉम्फेड के सुधा रिटेल आउटलेट की तर्ज पर तरकारी आउटलेट खोलने का निर्देश दिया है। आउटलेट के लिए फैब्रिकेटेड दुकानों का निर्माण होगा।

रिटेल कोड भी मिलेगा

इसके लिए जिन जिलों में जमीन उपलब्ध हुई है, वहां पर जल्द ही दुकानें तैयार कर सब्जी विक्रेताओं को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही दुकानदारों को बकायदा परिचय पत्र और रिटेल कोड भी दिया जाएगा।

IMG 20241130 WA0079

वेजफेड के तरकारी आउटलेट पर ताजी सब्जियां ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को वेजफेड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिया।

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

डीप फ्रीजर की सुविधा

  • अगर किसी बाजार क्षेत्र में जहां सब्जी बिक्री की संभावना है, वहां भी संयुक्त रूप से सब्जी बिक्री एवं दूध बिक्री हेतु तरकारी सुधा आउटलेट खोलने के लिए एकसाथ भूमि उपलब्ध कराने का कहा गया है।
  • सब्जियां खराब न हो, इसके रखरखाव हेतु डीप फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आउटलेट पर सुधा के उत्पादों को भी रखा जाएगा।

IMG 20250131 WA0142IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20250126 WA0106IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02