बिहार: प्रेमिका के कमरे में संदूक से निकला प्रेमी, गांव वालों ने कर दी लात घूंसों की बारिश, आपस में मौसेरे भाई-बहन हैं दोनों

बिहार के कटिहार जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं. दरअसल यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. कटिहार में नाबालिग लड़के का उसकी शादीशुदा बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मंगलवार को लड़का महिला से मिलने उसके गांव गया था. दोनों एक ही कमरे में थे. इसी दौरान देर रात गांववालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया. इसके बाद नाबालिग को गुरुवार शाम तक बंधक बनाकर रखा. जब परिवार वाले उसे छोड़ने के लिए कहने लगे, तो गांववालों ने लड़के के पिता से 1 लाख रुपये की डिमांड की. घटना बारसोई थाना क्षेत्र की है.
17 साल के नाबालिग का ऐसा प्यार..
परिजन ने बताया कि 17 साल का नाबालिग मंगलवार को अपनी मौसी बहन सितारा खातून के घर आया था. बहन शादीशुदा और 1 बच्चे की मां है. मंगलवार की देर रात दोनों एक कमरे में बंद थे. इससे परिवार और पड़ोसियों को शक हुआ. जब मोहल्ले वालों ने दरवाजे पर हंगामा किया, तो महिला घबरा गई.

उसने लड़के को संदूक में बंद कर दिया. फिर बाहर से संदूक में ताला लगा दिया. काफी हंगामे के बाद महिला ने दरवाजा खोला. उसने लोगों से कहा कि वह सो रही थी. जब लोग जबरन उसके कमरे में घुसे, तो वहां एक संदूक दिखी.


संदूक के पास से नहीं हटी लड़की
वहीं, लड़की संदूक के पास ही खड़ी थी. शक बढ़ने पर लोगों ने महिला से सख्ती से पूछताछ की. इसमें उसने कबूल किया कि लड़का संदूक में बंद है. इसके बाद लोगों ने संदूक खोलकर उसे बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बुधवार सुबह घटना की जानकारी लड़के के पिता सैफुद्दीन को दी गई. उन्होंने बारसोई थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे को मौसी के घर में बंधक बना लिया गया है. उसे छोड़ने के बदले पैसे की मांग की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बारसोई थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. उन्होंने गुरुवार को नाबालिग को बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.



