समस्तीपुर के इस स्कूल में 146 बच्चे थे उपस्थित लेकिन हाजिरी बनी थी 375 की, विधायक के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/मोरवा : प्रखंड की ररियाही पंचायत स्थित उमावि रघुनाथपुर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुआ है। विधायक रणविजय साहू की जांच में यह खुलकर सामने आया है। जांच में डेढ़ सौ से भी कम बच्चे मिले। जबकि उपस्थित 375 बच्चों की बनी थी. कई शिक्षक विद्यालय से गायब थे। लेकिन, उनका कोई अवकाश संबंधी लेखा-जोखा विद्यालय में मौजूद नहीं था। बच्चों के द्वारा एमडीएम की भारी शिकायत की गई। अंडा कभी नहीं मिलने की बात बताई गई। फल और हरी सब्जी तो विद्यालय के लिए सपना बताया।
विधायक ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना बीइओ व डीइओ को देते हुए विद्यालय प्रबंधन कमेटी की बैठक 25 फरवरी को आयोजित करने की बात कही है। बताया जाता है कि ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार की दोपहर विद्यालय की जांच करने पहुंचे विधायक उसे समय दंग रह गये जब बच्चों के रजिस्टर पर शिक्षकों के द्वारा बनाई गई हाजिरी को देखा। बच्चों की अनुपस्थिति की जगह पर खाली जगह छोड़ा गया था। कई दिन पीछे से हाजिरी भी नहीं बनाई गई थी।

एमडीएम की बेहद लचर व्यवस्था को लेकर विधायक ने जब खोजबीन की तो मामले की पोल खुल गई। बच्चों का कहना था कि विद्यालय में पढ़ाई एकदम नहीं होती है। एक ही शिक्षक लगातार कक्षा में बैठे रहते हैं। एमडीएम की घटिया व्यवस्था से बच्चे विद्यालय का खाना न खाकर घर जाना पसंद करते हैं। विधायक ने एचएम शंभू प्रसाद की क्लास लगाई। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार, सरपंच चंदेश्वर साह, धीरेंद्र कुमार, उप मुखिया सुरेश राय, रामानुज कुमार, रामबली कुमार, नन्दू राय थे।
यहां देखें वीडियो :






