Bihar

बेतिया के निलंबित DEO रजनीकांत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, हरकत में आई विजिलेंस टीम

विशेष निगरानी अदालत ने बेतिया के निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रजनीकांत को गुरुवार को निगरानी की विशेष अदालत में पेश होना था, परंतु समय निर्धारित रहने के बाद भी वे कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) को आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

कोर्ट का आदेश मिलते ही विशेष निगरानी की टीम हरकत में आ गई और आनन-फानन में शिक्षा अधिकारी रजनीकांत को अविलंब गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है।

सूत्रों की माने तो रजनीकांत की गिरफ्तारी के लिए पटना के साथ-साथ इनके दूसरे ठिकानों जैसे बेतिया, पूर्णिया, दरभंगा और कोटा के ठिकानों पर विशेष निगरानी की टीम जाएगी।

23 जनवरी को हुई थी छापेमारी

रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर इसी वर्ष 23 जनवरी को विशेष निगरानी की टीम टीम ने छापा मारा था। बेतिया के साथ ही दूसरे कई स्थानों पर हुई छापामारी की कार्रवाई के दौरान विशेष निगरानी टीम ने इनके ठिकानों से करीब 1.87 करोड़ नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात, जमीन में निवेश के दस्तावेज समेत बैंक लॉकर व अन्य चीजें बरामद हुई थी।

रेड के बाद सस्पेंड हुए रजनीकांत

इसवीयू की इस कार्रवाई और करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद शिक्षा विभाग ने रजनीकांत प्रवीण को तत्काल निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पूर्णिया निर्धारित किया था। फिलहाल विशेष निगरानी इकाई में इनके मामले की सुनवाई चल रही है और आज उन्हें कोर्ट में पेश होना था।

राजस्व कर्मचारी 60 हजार की रिश्वत के साथ निगरानी की गिरफ्त में

दूसरी ओर, निगरानी अन्वेषण की टीम ने अंचल खैरा जिला जमुई के राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को 60 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आशीष कुमार को सुरेंद्र सिंह नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

निगरानी ब्यूरो को 16 जनवरी को ग्राम सिंगारपुर, थाना खैरा जिला जमुई के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने लिखित रूप से शिकायत दी थी कि राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार जमीन का परिमार्जन करने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने इसकी सत्यता जांच कराई। जिसमें यह बात सामने आई कि जमीन परिमार्जन के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत आशीष कुमार की ओर से की गई है। आरोप सही पाए जाने के बाद डीएसपी राजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ब्यूरो ने एक धावा दल का गठन किया।

बुधवार को राजस्व कर्मचारी जब रिश्वत के 60 हजार रुपये ले रहा था उसी वक्त उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी पंचायत भवन खैरा से की गई। अभियुक्त को पूछताछ के बाद भागलपुर की निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago