बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनावी साल में एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राजधानी पटना में वे 5 फरवरी को दिवंगत पूर्व मंत्री जगलाल चौधरी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के नेताओं के साथ उनकी बैठक भी हो सकती है। राहुल गांधी का 18 दिनों में यह दूसरा बिहार दौरा है। बीते 18 जनवरी को ही वे पटना आए थे और संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया था। उस समय उन्होंने राबड़ी आवास पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव एवं उनके परिवार से मुलाकात भी की थी।
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री जगलाल चौधरी की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बिहार कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश नेताओं की ओर से राहुल के बिहार दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी दलित और पिछड़ा वर्ग के वोटरों पर फोकस कर रही है। पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ संविधान सुरक्षा सम्मेलन इसी रणनीति का हिस्सा था। इसमें राज्य भर से दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल हुए थे। अब दलित समाज के बड़े नेता रहे जगलाल चौधरी की जयंती पर कांग्रेस बड़ा आयोजन करने जा रही है।
जगलाल चौधरी मूलरूप से सारण जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 5 फरवरी 1895 को हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी और बड़े दलित चिंतक थे। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर वे पढ़ाई छोड़कर आजादी के आंदोलन में कूद गए थे। स्वतंत्रता आंदोलन में जेल भी गए। वे बिहार कांग्रेस कमिटी के सदस्य रहे। बिहार सरकार में वे मंत्री बने। 9 मई 1975 को उनका निधन हो गया था।
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…