बेगूसराय में वेलेंटाइन डे पर अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेमी को पाने के लिए मुस्लिम धर्म छोड़ हिन्दू बनी एक युवती प्रेमी से पति बने युवक के घर रहने के लिए पुलिस के साथ पहुंच गई। इस दौरान ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हुए और दोनों पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। महिला का दावा है कि उसने हिन्दू रीती रिवाज के साथ अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की है। इस वेलेटाइन डे पर पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका और लड़के के परिवार वालो के साथ घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
युवती को प्रेमी ने दिया धोखा
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार वार्ड नंबर 13 की रहने वाली रोजी प्रवीन सामान्य लड़की की तरह अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती थी। उसका लक्ष्य दरोगा बनना था और वो इसके लिए जी जान से लगी हुई थी। तभी उसकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और उसकी नजरे एक लड़के से चार हो गई। बड़े-बड़े सपने देखने वाली रोजी प्रवीन को यह नहीं पता था की जिसके लिए वो अपना धर्म तक परिवर्तन तक सब कुछ छोड़ रही है वही प्रेमी उसे एक दिन सड़क पर लाकर खड़ा कर देगा।
2012 में युवक से हुई थी मुलाकात
दरअसल, रोजी प्रवीन जब दरोगा की तैयारी कर रही थी तभी 2012 में उसकी मुलाकात नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अझौर गांव के मंतेश कुमार से हुई। जिसके बाद दोनों ने साथ जीने और मरने की कसम खाते हुए एक-दूसरे के हो गए। यह रिश्ता छः सालों तक चला लेकिन दो अलग-अलग धर्म के होने के कारण लड़की के परिवार के लोगों ने इसका विरोध जताया तो दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए।
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
इस बीच एक बार फिर लड़का लड़की से बात करने की जिद करने लगा और एक बार फिर से लड़का और लड़की के बीच रिश्ता कायम हो गया। इस तरह छः साल से यह रिश्ता आज तक कायम रहा। बाद में मंतेश ने लड़की के मां-बाप के मर जाने पर लड़की का खर्चा उठाता था। इस दौरान दोनों एक किराये के मकान में अलग रहने लगे। मंतेश शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
मुस्लिम से बनी हिंदू और कर ली शादी
लड़की ने दावा किया है कि उसन ने पिछले साल नौ सितम्बर को हिन्दू धर्म स्वीकार करते हुए उसके साथ कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी भी की है। पुलिस को दिए गए आवेदन मे प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि मंजेश उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और दूसरे के साथ भी अश्लील हरकत कहने को कहता था। इसका विरोध करने पर मंजेश और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
प्रेमी के परिजनों पर मारपीट का आरोप
लड़की ने अपने बयान में बताया कि रविवार को उसके प्रेमी ने उसे यह कहते हुए अपने घर पर बुलाया कि उसके घर पर उनका रिश्ता आ रहा है। इसलिए हम अपने पिता को शादी की बात बताना चाहते हैं। इसके बाद जब वह लड़का के घर पहुंची तो माहौल बदल गया। प्रेमी और उसके भाई और बहनों ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस का सामने आया बयान
इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामला सामने आया है। महिला थाना द्वारा बताया गया है कि लड़का अपनी पत्नी को रखने को तैयार है पर उसके परिवार के लोग मानने को तैयार हैं। महिला थाना द्वारा दोनों को काउंसलिंग के लिए दोनों को बुलाया गया है। लड़का द्वारा लड़की को साथ नहीं रखने पर आगे की विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…