बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. परिवहन विभाग लोगों के बीच जागरुकता अभियान चला रहा है कि लोग अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद करें. विभाग ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 से 15 किलोमीटर की एक निश्चित दूरी पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे, ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान इवी वाहन मालिकों को असुविधा नहीं हो.
इसके साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों, पेट्रोल पंपों, बस टर्मिनल, बस डिपो, स्कूल -कॉलेज आदि जगहों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे. वर्तमान में राज्य के विभिन्न पेट्रोल पंप और अन्य जगहों पर 360 से अधिक इवी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है. परिवहन विभाग ने समीक्षा बैठक कर जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजा है.
प्राथमिकता के आधार पर लगाये जायेंगे चार्जिंग स्टेशन
बिहार में एक साल में 1000 इवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न जिलों के प्रमुख स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर चार्जिंग स्टेशन लगाये जायेंगे, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके, जिससे पर्यावरण को बेहतर बनाये रखने में सहायता मिलेगी. राज्य सरकार इसको लेकर तेजी से काम कर रही है. इस साल के अंत तक लक्ष्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया है.
सरकारी भवनों में लगेगा चार्जिंग स्टेशन
बिहार के सभी सरकारी भवनों में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा लोगों को मिलेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर नीति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि इसके लिए लोग आगे आये. सरकारी भवनों के अलावे निजी जगहों पर भी अगर कोई चार्जिंग स्टेशन शुरू करना चाहता है, तो उसके लिए भी नियमावली तैयार है. जिसके तहत उसे अनुदान भी मिलेगा.
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…