Bihar

बिहार कैबिनेट विस्तारः नीतीश की सरकार में ये 7 विधायक बनाए जा सकते हैं मंत्री, देखें-संभावितों की लिस्ट

बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले संभवतः यह अंतिम कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार, शाम चार बजे सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं।

इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

सूत्रों के अनुसार, आज शाम चार बजे अनिल शर्मा, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, विजय खेमका, संजय सरावगी, अवधेश पटेल और नवल किशोर यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी और जेडीयू कोटे के ही विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है।

इन नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय

सूत्रों के अनुसार, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, जीवेश मिश्रा और संजय सरावगी का मंत्री बनना लगभग तय है। जानकारी के अनुसार, राजपूत समुदाय से राजू सिंह, कुर्मी समुदाय से कृष्ण कुमार मंटू, अति पिछड़ा वर्ग से विजय मंडल, भूमिहार वर्ग से जीवेश मिश्रा, वैश्य समुदाय से संजय सरावगी, अति पिछड़ा(तेली) से मोतीलाल और कुशवाहा समाज से डॉ सुनील को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

कैबिनेट विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

इससे पहले बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।

फिलहाल मंत्रिमंडल में कुल 30 सदस्य हैं। इस तरह 6 मंत्रियों की जगह अभी खाली है। दिलीप जायसवाल के इस्तीफे से भी एक मंत्री पद खाली हो गया है। इस तरह से सात विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री समेत कुल 15 मंत्री हैं। जबकि जदयू के 13, हम पार्टी के 1 और मुख्यमंत्री समेत एक निर्दलीय समेत कुल 30 मंत्री हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

12 घंटे ago