Bihar

ये तो ठीक से बिहार नहीं लिख पाते… BJP प्रदेश अध्यक्ष हो गए ट्रोल, RJD ने इस्तीफा में गिनवा दी व्याकरण की गलतियां

बिहार में इस वक्त राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. हालांकि ये चहल-पहल किसी के पाला बदलने या किसी के बयानबाजी के कारण नहीं है बल्कि नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार के चलते ये सब हो रहा है. बुधवार शाम को 4 बजे 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि ये इस्तीफा उन्होंने पार्टी की नीतियों के कारण दिया है. लेकिन अब दिलीप जायसवाल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं.

दरअसल, दिलीप जायसवाल ने जो इस्तीफा पत्र लिखा है, उसकी तस्वीर सामने आई है, जिसको अब राजद ने शेयर किया और पत्र में हुई गलितयों को लेकर निशाना साधा है.

इस्तीफे के पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा है, ‘ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष है. अभी मंत्री भी थे. विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है. बिहार तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये मेडिकल कॉलेज के मालिक भी है. पत्र में अशुद्धियां गिनाइए.’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के द्वारा मंत्री पद का इस्तीफा देने के बाद बिहार में मंत्रियों की संख्या 29 हो गई है. जिसमें भाजपा कोटे से 14, जदयू से 13, हम से 1 और एक निर्दलीय कोटे से 1 विधायक मंत्री हैं. इन 7 विधायकों के मंत्री पद का शपथ लेते ही बीजेपी के मंत्रियों की संख्या 21 हो जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

36 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

9 घंटे ago