Bihar

आरजेडी के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? लालू की पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने किया बड़ा दावा

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी के साथ जाने वाले हैं। इससे पहले भाई वीरेंद्र ऐसा दावा कर चुके हैं। हालांकि, उनकी पार्टी के बड़े नेता तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए आरजेडी के दरवाजे बंद हैं। नीतीश कुमार भी कई बार कह चुके हैं कि अब इधर उधर नहीं जाएंगे, पुराने साथ बीजेपी के साथ ही रहेंगे। नीतीश कुमार तीन बार बीजेपी के छोड़कर राजद के खेमे में जा चुके हैं। लालू यादव भी कहते हैं कि नीतीश अगर उनके साथ आते हैं उनका स्वागत किया जाएगा।

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियों की ओर से कार्यक्रम और बयानबाजी की होड़ लगी है। राजद के विधायक और पार्टी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने सियासत को गर्माने वाला बयान दिया है। पटना में वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए हैं। इस पर राजद नेता का चौंकाने वाला बयान आया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे साथ आने वाले हैं तो दिल्ली कैसे जाएंगे। इतना कहकर उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली और उनके कार्यकर्ता हसने लगे।

इससे पहले भाई वीरेंद्र ने एक बार कहा था कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। नीतीश कुमार आना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। विधानसभा में सामने हाने पर उन्होंने नीतीश कुमार से साफ कह दिया था कि इधर आ जाइए। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जनवरी महीने में कहा था कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी को छोड़कर इधर आते हैं तो उनके साथ मिलकर काम करेंगे। हालांकि, सीतामढ़ी में कार्यकर्ता दर्शन यात्रा यात्रा पर तेजस्वी यादव ने भाई वीरेंद्र के बयान पर पूछे गये सवाल पर जोड़ देकर कहा था कि पार्टी के बड़े नेता वे खुद हैं।

बताते चलें कि दिल्ली के नये सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को नौवें सीएम के रूप में शपथ लिया। इसे लेकर बड़ा समारोह आयोजित किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। लेकिन नीतीश कुमार नहीं गए। गुरुवार को वे प्रगति यात्रा पर नालंदा में रहे। रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में जदयू से मंत्री ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago