Bihar

अब महंगा पड़ेगा पटना चिड़ियाघर घूमना, टिकट और पास की कीमत बढ़ीं, जानें लेटेस्ट रेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में अब एंट्री और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अधिक चार्ज देना पड़ेगा. पटना जू प्रशासन ने घोषणा की है कि नए वित्तीय वर्ष से प्रवेश टिकट सहित अन्य सेवाओं की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी. इस फैसले का उद्देश्य उद्यान की सुविधाओं को बेहतर बनाना और उसके रखरखाव को सुदृढ़ करना है.

प्रवेश शुल्क में दोगुनी बढ़ोतरी

नए एंट्री फीस संरचना के तहत, वयस्कों और बच्चों के लिए प्रवेश टिकट की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. अब वयस्कों को 30 रुपये की बजाय 60 रुपये और बच्चों को 10 रुपये की बजाय 20 रुपये का भुगतान करना होगा.

बोटिंग और मछलीघर की दरों में भी बढ़ोतरी

उद्यान में मौजूद अन्य आकर्षणों के शुल्क में भी वृद्धि की गई है. बोटिंग का शुल्क 80 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है. वहीं, मछलीघर के प्रवेश टिकट की दरें भी बढ़ाई गई हैं. अब वयस्कों को 20 रुपये और बच्चों को 10 रुपये का भुगतान करना होगा, जो पहले 10 और 5 रुपये था.

पास धारकों को भी देना होगा अधिक शुल्क

जो लोग नियमित रूप से पटना जू में सैर करने के लिए पास बनवाते हैं, उनके लिए भी शुल्क बढ़ा दिया गया है. तीन महीने का पास अब 1000 रुपये की बजाय 1500 रुपये, छह महीने का पास 1600 रुपये की बजाय 2400 रुपये और सालाना पास 2500 रुपये की बजाय 3750 रुपये में उपलब्ध होगा. हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को अब भी 50% की छूट मिलेगी.

उद्यान प्रशासन का तर्क

प्रशासन का कहना है कि यह वृद्धि जरूरी है, क्योंकि पटना जू में हर दिन 5000 से अधिक दर्शक आते हैं और उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता होती है. बढ़ी हुई राशि का उपयोग जू के रखरखाव और विस्तार कार्यों में किया जाएगा.

अन्य पार्कों में भी बढ़ सकता है शुल्क

पटना के अन्य प्रमुख पार्कों के प्रवेश शुल्क में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव विचाराधीन है. इसे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की शुल्क तय करने वाली कमेटी को भेजा गया है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

5 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

5 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

10 घंटे ago