पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी और शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी कुमारी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी लोग महाकुंभ में स्नान करके वापस पूर्णिया लौट रहे थे। घटना गुरूवार रात यूपी के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर खड़ी ट्राली में डॉक्टर की कार के टकराने बताई जा रही है। देर रात परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों के साथ मृतक डाक्टर के पति मुकेश कुमार यादव गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए हैं।
मृतकों की पहचान मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक निवासी डॉक्टर की बुआ सास गायत्री देवी (55), अररिया के पलासी निवासी मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव दीपक झा (30) एवं शहर के नेवालाल चौक निवासी मो बल्लु (35) के रूप में हुई है। जबकि खुश्कीबाग निवासी डाक्टर के क्लिनिक का कंपाउंडर विपिन साह (35) वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज गाजीपुर स्थित अस्पताल में चल रहा है।
गाजीपुर में सड़क हादसे में मृत डाक्टर सोनी कुमारी पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रिश्ते में भांजी थी। उनका बनमनखी के राधानगर निवासी अभिनंदन यादव की पुत्रवधू एवं गुलाबसाग निवासी दुर्गा प्रसाद यादव की पुत्री थी। वो लाइन बाजार स्थित बिहार टाकीज के समीप दुर्गा मैटरनिटी क्लिनिक नामक प्राइवेट नर्सिंग होम का संचालन अपने फिजिशियन डाक्टर मुकेश कुमार यादव के साथ कर रही थी। शहर के जनता चौक स्थित रेलवे फाटक के उत्तर बीबीग॔ज पुल के पास डाक्टर दम्पत्ति का आवास है। जहां डाक्टर सोनी पति, अपने दो छोटे बच्चे और सास- ससुर के साथ रहती थी। घटना की सूचना पर सांसद पप्पू यादव डाक्टर के जनता चौक स्थित आवास पर लगातार परिजनों से मिलते रहे और उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…