तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर भविष्यवाणी की है। गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पलटूराम की गद्दी छूटने जा रही है। ये मेरी भविष्यवाणी है।’
तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को राबड़ी आवास से निकलने के दौरान ये बातें कहीं। एसके मेमोरियल हॉल में RJD की बैठक चल रही है, तेजप्रताप उसमें शामिल होने निकले थे।
ललन सिंह ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने कहा कि ‘तेजस्वी यादव कभी CM नहीं बन पाएंगे। सिर्फ ख्वाब देखते रहिए। अपराध क्या होता है, ये उनको पता ही नहीं है। आंकड़े जारी करने से कुछ नहीं होता है।’
पत्रकारों से ललन सिंह बोले – आप भी CM बनने का सपना देख लीजिए
तेजस्वी के CM बनने के सवाल पर ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए। सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए। सुबह उठने के बाद हकीकत का खुद ही पता चल जाएगा। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव को भी सपने देखने दीजिए।’
BJP ने कहा- RJD नेताओं की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है
BJP प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि ‘RJD के सारे नेताओं की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है। लालू यादव कुछ बोलते हैं, मीसा भारती कुछ और बोलती हैं, भाई वीरेंद्र कुछ और बोलते हैं फिर तेजप्रताप भी कुछ बोलते रहते हैं। मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर में है। इन सभी को वहां इलाज करवाने की जरूरत है। कोई कहते हैं कि नीतीश कुमार हमारे साथ आ रहे हैं। कोई कहते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन रहे हैं।’
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…