Bihar

मोइनुल हक स्टेडियम निर्माण योजना में बदलाव; अब इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स के तौर पर होगा विकसित, परिसर में दो क्रिकेट मैदान होंगे

मोइनुल हक स्टेडियम के नवनिर्माण प्लान में बदलाव किया गया है। स्टेडियम को अब इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे पहले इसे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सह मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना थी। मल्टीपर्पस स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक्स के इवेंट के लिए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाने की योजना थी। साथ ही फुटबॉल और अन्य खेलों के लिए भी व्यवस्था की जानी थी। लेकिन, अब वहां पर क्रिकेट पर फोकस किया जाएगा।

बिहार सरकार द्वारा बीसीसीआई को 30 साल की लीज पर स्टेडियम परिसर ​दिए जाने के बाद विशेषज्ञों की टीम ने इसका जायजा लिया और फिर इसे इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने पर सहमत हुई। सारी प्रक्रिया पूरी कर तीन साल में मोइनुल हक स्टेडियम का काम पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण की अनुमानित लागत 400 करोड़ से 500 करोड़ रुपए है। जबकि परिसर के वार्षिक रखरखाव पर प्रति वर्ष 15 करोड़ से 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

परिसर में दो क्रिकेट मैदान होंगे :

नए प्लान के अनुसार स्टेडियम परिसर के अंदर दो क्रिकेट मैदान होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी के साथ बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार नवीनतम सुविधाएं रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जिम, स्पा, फिजियो रूम, अलग भोजन सुविधा आदि के साथ घरेलू और विजिटिंग टीमों के लिए दो सुसज्जित ड्रेसिंग रूम होंगे। विभिन्न दीर्घाओं और स्टैंडों के लिए सुगम प्रवेश और निकास के साथ 40-50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पीने के पानी की सुविधा के साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। किसी भी पवेलियन में 50 से 60 कॉर्पोरेट बॉक्स के साथ-साथ अलग-अलग आईसीसी, बीसीसीआई बॉक्स और मैच अधिकारियों-पीएमओए (खिलाड़ी-मैच अधिकारी क्षेत्र) के लिए अलग/प्रतिबंधित क्षेत्र की व्यवस्था भी रहेगी।

वर्षा जल संचयन केंद्र भी बनेगा

नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में उच्च तकनीक वाला ड्रेनेज सिस्टम होगा और ड्रेनेज लेयर सिस्टम की सहायता के लिए मुख्य मैदान रेत आधारित होगा। यह आउटफील्ड/ खेल मैदान में उचित पानी देने के लिए पॉप अप और रेन गन प्रणाली से भी सुसज्जित होगा। एनजीटी के दिशानिर्देशों के अनुसार, नवीनतम वर्षा जल भंडारण और वितरण प्रणाली स्थापित की जाएगी। परिसर में प्रशिक्षण देने के लिए एक समर्पित क्रिकेट अकादमी होगी और घायल खिलाड़ियों के पुनर्वास और रिकवरी कार्यक्रम की सुविधा भी मिलेगी। स्टेडियम के कुल 31.25 एकड़ क्षेत्र की पहले चारदीवारी होगी और अलग-अलग लेन के माध्यम से प्रवेश और निकास के लिए चार मुख्य द्वार होंगे।

स्वीमिंग पूल और टेनिस कोर्ट की भी व्यवस्था

परिसर में स्विमिंग पूल, ऑन और ऑफ सीजन अभ्यास के लिए इनडोर क्रिकेट सुविधा, टेनिस कोर्ट, प्रैक्टिस नेट, कॉन्फ्रेंस हॉल, बोर्ड रूम, सेमिनार/ वर्कशॉप हॉल/ कमरे, वीडियो विश्लेषक और फिजियो रूम, खिलाड़ी और सपोर्ट की सुविधा भी होगी। यहां क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फाइव स्टार होटल, खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से लैस हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस आदि की सुविधा भी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago