Bihar

जदयू नेता संजय झा ने बिहार चुनाव पर किया बड़ा दावा, तेजस्वी यादव के बयान पर दिया ये जवाब…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दिल्ली चुनाव परिणाम में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने के बाद बिहार की सियासत भी गरमायी हुई है. एनडीए के नेताओं ने ताल ठोका है कि ऐसा ही कुछ संदेश बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा. वहीं दूसरी ओर राजद समेत विपक्षी दलों ने बिहार में अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं. तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. एनडीए शासनकाल के दौरान हुए कामों की तुलना महागठबंधन सरकार में हुई कामों से करते हुए लोगों से समर्थन मांग रहे हैं. जिसपर जदयू के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है.

संजय झा ने तेजस्वी को दिया जवाब

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कारण ही लोग बिहार को 20 साल से समझ पा रहे हैं. संजय झा ने कहा कि वे (तेजस्वी यादव) सही कह रहे हैं कि बिहार के लोग पुराने दौर में लौटना नहीं चाहते. उनकी (RJD) सरकार में जैसी बिहार की स्थिति थी उस बिहार में लोग लौटकर नहीं जाना चाहते.

संजय झा ने बिहार चुनाव के लिए किया दावा

संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव और बिहार में हुए उपचुनाव के चुनाव में भी दिख चुका है कि बिहार के लोग क्या चाहते हैं. डबल इंजन की सरकार के कामों के स्वाद को बिहार चख रहा है. एनडीए दिल्ली से भी बेहतर स्थिति में वहां(बिहार) जीतेगी.

तेजस्वी यादव एनडीए पर बरसे

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपील किया कि 20 साल नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार को मौका दिया गया. अब उन्हें मौका दिया जाए. इस दौरान तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सरकार में हुए कामों का जिक्र करके सवाल उठाया कि आखिर राजद के साथ आने पर ही यह सब काम क्यों हुआ. उन्होंने एनडीए की क्रेडिट को गलत करार दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

19 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago