Bihar

क्या होता है कमांडो सर्जरी? जिससे PMCH के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित की बचाई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना पीएमसीएच के कैंसर रोग विभाग में जबड़े की सर्जरी शुरू कर दी गयी है. यहां डॉक्टरों ने पहली बार कमांडो विधि से सर्जरी कर पीड़ित के मुंह, जबड़े और गले के कैंसरग्रस्त बड़े हिस्से को अलग किया. इसके बाद छाती से मांस और चमड़े का हिस्सा लेकर जबड़ा का पुननिर्माण भी किया. यह ऑपरेशन डॉ आइएस ठाकुर के यूनिट में कैंसर सर्जन डॉ अमित कुमार और सर्जरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ आलोक रंजन की टीम ने किया.

गुटखा और खैनी से हुए थे कैंसर ग्रसित

डॉक्टरों ने बताया कि गुटखा और खैनी खाने के कारण नालंदा जिला के जंगसारी गांव निवासी 43 वर्षीय मरीज प्रदीप कुमार त्रिवेदी मुंह के कैंसर से ग्रसित हो गया था. नवंबर 2024 में इस बात का उसको पता चला जिसके बाद कमांडो विधि से इसका इलाज किया गया.

पीएमसीएच में पहली बार हुई सर्जरी

डॉ आलोक ने बताया कि पीएमसीएच के इतिहास में पहली बार किसी मरीज की कमांडो सर्जरी की गयी है. यह सर्जरी साढ़े तीन घंटे तक चली. टीम में डॉ अमित, डॉ आलोक के अलावा डॉ कुणाल कुमार, डॉ कुणाल आनंद, डॉ अभिषेक अंकुर व एनेस्थेटिक डॉ रवि रंजन शामिल थे.

क्या होता है कमांडो सर्जरी?

कमांडो सर्जरी मुंह के कैंसर के लिए की जाती है. इसमें तीन चरण होते हैं. जो निम्नलिखित हैं.

इस सर्जरी के बाद, मरीज कैंसर मुक्त हो जाता है और सामान्य जीवन जीने की संभावना बढ़ जाती है. यह सफलता पीएमसीएच के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और बिहार में कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करेगी. बढ़ते गुटखा और खैनी सेवन से मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में इस तरह की सर्जरी से कई मरीजों को नया जीवन मिल सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

5 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

6 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

7 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

8 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

18 घंटे ago