Bihar

नीतीश के साथ जीप पर सवार होकर भागलपुर रैली के मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पहुंचे तो किसी को यह भान नहीं था कि वह जनता के बीच चले जाएंगे. किसी को यह नहीं पता था कि वह रोड शो करने लगेंगे. लेकिन भारी भीड़ के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो किया और जनता का अभिवादन किया. अचानक इस दृश्य के उभर आने से भागलपुर की जनता आह्लादित दिखी.

पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते रहे. इस दौरान सबसे खास तस्वीर यह रही कि प्रधानमंत्री के ठीक बगल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह भी जनता का अभिवादन करते रहे. जाहिर तौर पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश किया जोड़ी बिहार की जनता के लिए एक सियासी संदेश भी है और बिहार में विरोधी दल के राजनीतिज्ञों के लिए एक बड़ी चुनौती भी.

पीएम मोदी ने रोड शो में जिस अंदाज में रोड शो किया इस पर न्यूज़ 18 के संवाददाता ने आशीष रंजन ने बताया कि भागलपुर में अब तक की जितनी भी बड़ी रैली हुई है, उनमें सबसे अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति इसी रैली रही. पीएम मोदी खुली जीप में सवार रहे और लगातार जनता का अभिवादन करते रहे. बगल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े रहे.

बता दें कि बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और पीएम मोदी का यह दौरा एनडीए का बिहार मिशन कहा जा रहा है. बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने अपने अंदाज से ही बिहार की रानजीति को बड़ा संदेश दे दिया.

दरअसल, लगातार बिहार में एनडीए की एकजुटता को लेकर बयानबाजियां होती रही हैं. विरोधी दल राजद के भाई वीरेंद्र और तेज प्रताप जैसे नेताओं के बयानों से लगातार नीतीश कुमार को लेकर सियासत में सवाल उठाते रहे. हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं एनडीए में रहने की बात कई बार कही है और जब चर्चा बढ़ी तो उन्होंने 21 फरवरी को इस पर फिर स्पष्टीकरण दिया. ऐसी किसी भी संभावनाओं का खंडन करते हुए साफ कह दिया था कि वह बीजेपी के साथ एनडीए में हैं और आगे भी रहेंगे. सोमवार को भी भागलपुर में जिस अंदाज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के बगल में खड़े दिखे और जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए, इससे एनडीए की एकजुटता का एक बड़ा संदेश चला गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago