Bihar

जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़ने पर होंगे कई फायदे, सरकार ने बताया कैसे करें लिंक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में जमीन की जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी हो गया है. ऐसा नहीं करने पर अंचल कार्यालय से जमाबंदी लॉक की जा सकती है. इससे जमीन से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी. अगर आपकी जमाबंदी अब तक आधार से लिंक नहीं हुई है तो जल्द ही इसे लिंक करा लें. राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है और बताया है कि जमाबंदी को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया क्या है और इसके क्या फायदे होंगे.

जमाबंदी को आधार से कैसे करें लिंक :
  • अपने नजदीकी राजस्व कर्मचारी या अंचल कार्यालय से संपर्क करें.
  • आधार कार्ड और जमीन से जुड़े कागजात जैसे जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं.
  • अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करने के बाद आपकी जमाबंदी को आधार से लिंक कर देंगे.

जमाबंदी और आधार लिंकिंग का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
  • बिहार भूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाएं.
  • ‘आधार/मोबाइल सीडिंग स्टेटस चेक करें’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी जमीन की जानकारी भरकर लिंकिंग स्टेटस चेक करें.

आधार लिंक करने के फायदे :
  • अगर आधार को जमाबंदी से लिंक करने पर जमाबंदी में कोई बदलाव होता है तो इसकी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगी.
  • अगर आधार को जमाबंदी से लिंक करने पर आपकी जमाबंदी के खिलाफ कोई म्यूटेशन आवेदन दाखिल होता है तो इसकी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगी.
  • जमाबंदी को आधार से लिंक करने पर आपके आधार का दुरुपयोग नहीं होता.
  • भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी, भूमि संबंधी विवाद कम होंगे और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा.
  • भूमि संबंधी दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

ऑनलाइन मिल रही राजस्व विभाग की सेवाएं :

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/LRC पर जाकर ‘नागरिक सेवाएं’ पर क्लिक करें. यहां से भूमि संबंधी कई सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं. यदि आपने अभी तक अपनी जमाबंदी को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आज ही नजदीकी अंचल कार्यालय से संपर्क करें और डिजिटल भूमि प्रबंधन में सहयोग करें.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

45 मिनट ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

1 घंटा ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

3 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

6 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

16 घंटे ago