Bihar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, विशेष विमान से पहुंची पटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पटना पहुंच चुकी है। वह विशेष विमान से मंगलवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए बापू सभागार पहुंचीं। यहां पर राष्ट्रपति पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शताब्दी समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुईं।

उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में 3000 से अधिक डॉक्टर्स को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति मंगलवार को पटना में ही रहेंगी। वह बुधवार सुबह साढ़े नौ बजी पटना एयरपोर्ट से रवाना होंगी। इसके लिए पटना जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी कर ली गई है। पटना पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है।

इन सड़कों पर नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है

दरअसल, राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन होते हुए पटना चिड़ियाघर के गेट नंबर दो से बेली रोड पर हड़ताली मोड़ से अटलपथ पर जाएगा। यहां से गंगापथ होते हुए बापू सभागार तक जाएगा। वहीं वापसी में उनका कारकेड एग्जीबिशन रोड फ्लाइओवर, पटना जंक्शन फ्लाइओवर, जीपीओ फ्लाइओवर होते हुए विधानसभा की ओर से राजभवन तक जाएगा। इसलिए इन सड़कों पर नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण इन रूटों पर आवागमन बाधित रहेगा।

बेली रोड में हड़ताली मोड़ तक वाहनों का प्रवेश बाधित

मंगलवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक के मार्ग में किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। वहीं कारगिल चौक से पश्चिम गोलघर से तिराहा तक आम लोगों के आवागमन बाधित रहेगा। वहीं डुमरा टीओपी (शेखपुरा मोड़) से बेली रोड में हड़ताली मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बाधित रहेगा। बेली रोड में हड़ताली मोड़ की ओर जाना जाने वाले वाहन जगदेवपथ-टमटम पड़ाव अनिसाबाद गोलंबर-गर्दनीबाग आरओबी पश्चिमी छोर गर्दनीबाग थाना-यारपुर पुल-मीठापुर सब्जी मंडी ऊपर होते आगे जाएंगे।

बोरिंग रोड वाले इस रूट से राजाबाजर की ओर जाएं

बोरिंग रोड, राजीवनगर, पटेल नगर से हवाई अड्डा जाने वाले यात्री बोरिंग रोड से पाटलिपुत्रा गोलम्बर होते हुए राजीवनगर नाला वाले रोड से दीघा आशियाना रोड से राजाबाजार से डुमरा चौकी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं। पटना सिटी, गायघाट से अशोक राजपथ होकर हवाई अड्डा जाने वाले यात्री गायघाट चौराहा से गंगापथ से दीघा गोलम्बर (गंगा पथ) से जेपी सेतु एप्रोच्च पथ होते हुए रामजीचक आरओबी नीचे (अशोक राजपथ ) से दीघा आशियाना रोड होते हुए राजाबाजार से डुमरा टीओपी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago