Bihar

बिहार: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

मध्य प्रदेश में तैनात अंचलाधिकारी धीरज राय ने अपनी पत्नी सुप्रिया रानी के साथ बिहार के वैशाली जिले में शादी के बाद पहली बार ससुराल आकर सबको चौंका दिया। दोनों सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर (सरसई) गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने इस विशेष आगमन के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।

सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे और सुरक्षा के लिए दमकल की गाड़ी भी तैनात की गई थी। जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, बैंड-बाजों के साथ नवविवाहित जोड़े का भव्य स्वागत किया गया। दोनों को फूलमालाओं से नवाजा गया और हेलीपैड से कार में घर तक ले जाया गया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरती उतारी गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हेलीकॉप्टर करीब एक घंटे तक वहां रुका रहा, इस दौरान दुल्हन के पिता कृष्ण शर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ हेलीकॉप्टर की सैर का आनंद भी लिया। उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले धीरज राय वर्तमान में मध्य प्रदेश में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यह अनोखा वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago