Bihar

बिहार: मैट्रिक परीक्षार्थियों से भरा ऑटो और पुलिस वैन में टक्कर; 5 परीक्षार्थी समेत 6 घायल, नहर में गिरे दोनों वाहन

सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे रानीपट्टी नहर मार्ग पर मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों से भरे ऑटो की टक्कर राजेश्वरी थाना की एक तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन नहर में जा गिरे। इस घटना में पांच परीक्षार्थी और पुलिस वाहन के चालक समेत कुल छह लोग घायल बताए जा रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो वीरपुर की ओर जा रहा था, जबकि पुलिस वाहन ललितग्राम की तरफ से तेज गति में आ रही थी। चौराहे के पास अचानक हुई भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सीधे नहर में गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर भीमपुर और ललितग्राम थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

जेसीबी की मदद से दोनों वाहन को निकाला

घायलों को तुरंत इलाज के लिए बलुआ और वीरपुर अस्पताल भेजा गया। इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर नहर में गिरे वाहनों को निकालने की कवायद शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इलाके में यातायात नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था न होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा उपायों को कड़े करने की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना का असली कारण क्या था।

एक घंटे बाद किया रेस्क्यू

भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक घंटे में दोनों वाहनों का रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल परीक्षार्थी खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, समस्तीपुर समेत सभी जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; DGP को देंगे रिपोर्ट 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से लौट रहे मरीज, कुत्ता के काटने पर निजी अस्पतालों की ओर गरीब मरीजों को करना पड़ रहा रूख

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा वापस

समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…

6 घंटे ago

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

15 घंटे ago