बिहार में ठुमके लगा रहे एक हेडमास्टर साहब का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि स्कूल के हेडमास्टर ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर ठुमके लगाए हैं। हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो जमुई जिले का है। जिले के गिद्दौर प्रखंड में स्थित सेवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केतरू नवादा में बसंत पंचमी पूजा का आयोजन किया गया था।
विद्यालय परिसर में ही छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमा रखी थी और उनकी पूजा-अर्चना कर रहे थे। रिपोर्ट मं कहा जा रहा है कि सोमवार की देर शाम स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक अचानक वहां शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे थे। यह भी कहा जा रहा कि पूजा-पंडाल के पास अश्लील गाना बजाया जा रहा था। इसके बाद हेडमास्टर ने वहां जमकर डांस किया और ठुमके लगाए।
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि प्राचार्य वहां मौजूद छात्रों के साथ अजीब हरकत भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोग हेडमास्टर पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…