Bihar

हाजीपुर के चिनिया केला और गया के तिलकुट को जल्द मिलेगा GI टैग, जानें किसानों को क्या होगा फायदा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के कृषि और खाद्य उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और कदम उठाया जाने वाला है. हाजीपुर के मशहूर चिनिया केला और गया के तिलकुट सहित राज्य के 6 उत्पादों को जल्द ही भौगोलिक संकेतक यानि GI टैग मिलने वाला है. पटना में नाबार्ड बिहार क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई. नाबार्ड के अधिकारियों ने कहा कि इन उत्पादों को GI टैग मिलने से न सिर्फ इनकी पहचान मजबूत होगी बल्कि बाजार में इनकी कीमत भी बढ़ेगी.

किसानों और उद्यमियों को मिलेगा बड़ा फायदा

GI टैग मिलने से इन उत्पादों की गुणवत्ता और विशिष्टता को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी. इससे किसानों को अपने उत्पाद की बेहतर कीमत मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही इन उत्पादों की फर्जी बिक्री पर भी रोक लगेगी.

सबौर कृषि विश्वविद्यालय में बनेगा विशेष केंद्र

GI टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पादकों को सहायता देने के लिए भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय में एक विशेष केंद्र बनाया जाएगा. इस केंद्र के जरिए किसानों और उद्यमियों को तकनीकी सहायता और मार्केटिंग के बेहतर अवसर मिलेंगे.

जीआई टैग का क्या महत्व है?

जीआई टैग किसी क्षेत्र विशेष के उत्पाद की विशिष्टता और गुणवत्ता की पहचान का प्रतीक है. इसे प्राप्त करने के बाद उस उत्पाद की फर्जी ब्रांडिंग बंद हो जाती है और वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना पाता है.

बिहार के अन्य उत्पाद भी कतार में

हाजीपुर के चिनिया केला और गया के तिलकुट के अलावा राज्य के चार अन्य उत्पादों के लिए जीआई टैग आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. इससे किसानों और उद्यमियों को बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

ऋण बढ़ाने की है जरूरत

अधिकारियों ने कहा कि बिहार में संभावनाओं की कमी नहीं है, जरूरत है ऋण प्रवाह बढ़ाने की. राज्य के आधे जिलों को उनकी जरूरत के मुताबिक ऋण नहीं मिल पा रहा है. नाबार्ड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि और गैर-कृषि गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

1 मिनट ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

19 मिनट ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

11 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago