मुजफ्फरपुर में एक बार फिर निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैया थाने में कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर को 75 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बता दें यह पूरी कार्रवाई निगरानी विभाग के द्वारा उस समय की गई जब सरैया थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर रौशन सिंह वैशाली जिले के रहने वाले एक शराब कारोबारी से केस हल्का करने के नाम पर 75 हजार की रिश्वत ले रहे थे।
इसी बीच निगरानी विभाग की टीम ने सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह को दबोच लिया। वहीं गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह के पास से निगरानी विभाग की टीम को रिश्वत में लिए गए 75 हजार भी बरामद किये हैं। सूत्रों की माने तो सब इंस्पेक्टर रौशन सिंह वैशाली के एक शराब माफिया से मिलने अपने थाना सरैया से करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में पहुंचे थे।
शराब कारोबारी से दारोगा ने जैसे ही पैसे लिया। पहले से तैयार निगरानी विभाग की टीम ने सब इंस्पेक्टर को दबोच लिया। अब गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर से पूछताछ कर निगरानी विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…