Bihar

गिरिराज सिंह मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं, लोकसभा में ललन सिंह ने ली BJP नेता की चुटकी

संसद के बजट सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गिरिराज सिंह की चुटकी ले ली। मत्स्य उत्पादन के एक सवाल का जवाब देते हुए ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वे मछली खाते हैं, लेकिन खिलाते नहीं। इस पर सदन में ठहाके लगने लगे।

लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान सारण से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में मछुआरों को सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह नहीं मिल पाने का मुद्दा उठाया। रूडी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा मछुआरे बिहार में हैं। यहां लगभग 40 लाख लोग मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। साल में तीन महीने मछली उत्पादन पर प्रतिबंध होता है। उस समय सरकार मछुआरों को आर्थिक सहायता राशि देती है। मगर बिहार के मछुआरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत 1500-1500 रुपये केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योगदान करती है। वहीं, 1500 रुपये का योगदान लाभार्थी का होता है। कई बार ऐसी परिस्थिति बन जाती है जिसमें लाभार्थी और राज्य सरकार का अंश नहीं मिल पाता है, तब इस योजना का मछुआरों को नहीं हो पाता है।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि सरकार ने बिहार में मछली उत्पादन और उसकी मार्केटिंग के लिए कई कदम उठाए हैं। बिहार के बाजारों में जो मछली बेची जाती है, उसकी 90 फीसदी बिहार में ही उत्पादित होती है। ललन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग मछली खाते हैं, उन्हें पता होगा। गिरिराज सिंह भी खाते हैं, लेकिन खिलाते नहीं है। मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ित करने के लिए कोल्ड स्टोरेज समेत अन्य संसाधनों को विकसित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago