Bihar

बिहार के मुख्य सचिव रहे आमिर सुबहानी ने 60 साल की उम्र में रचाया दूसरा निकाह; पटना में दी दावत

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. बच्चों की सहमति से उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया है. इसी हफ्ते उनका निकाह हुआ है, जिसमें परिवार के सदस्य शामिल हुए. दोनों बच्चे भी मौजूद रहे. बुधवार को दावत-ए-वलीमा का आयोजन पटना के अनीसाबाद स्थित पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में हुआ था, जिसमें खास लोगों को आमंत्रित किया गया था. इस मौके पर सियासतदां समेत सभी मेहमानों ने उन्हें शादी की मुबारकबाद दी.

तीन साल पहले हुआ था पत्नी का इंतकाल

तीन साल पहले सीढ़ी से गिर जाने की वजह से उनकी पहली पत्नी 45 वर्षीया डॉ. सादिका यासमीन का इंतकाल हो गया था. इस घटना के लंबे समय बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी की. इस निकाह में उनके दोनों बच्चे और परिवार के सदस्य मौजूद रहे. आमिर सुबहानी एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं. दोनों बच्चों की सहमति के बाद ही उन्होंने दूसरी शादी की.

भोजपुर के डीएम के रूप में हुई थी पहली पोस्टिंग

आमिर सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. आमिर सुबहानी 1987 बैच की यूपीएससी-सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के टॉपर रह चुके हैं. आमिर सुबहानी 1987 में UPSC में Rank-1 प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हैं.1993 में पहली बार भोजपुर जिले में डीएम बनकर गए थे, फिर वह 1994 में पटना में जिला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए थे. आमिर सुबहानी सबसे अधिक समय तक गृह विभाग के प्रधान सचिव के पद पर रहनेवाले नौकरशाह हैं.

सीवान जिले के बहुआरा गांव में लिया था जन्म

1978 बैच के आईएएस और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी बिहार के सीवान जिले के बहुआरा गांव के रहने वाले हैं. पांचवी कक्षा में ही उन्होंने IAS बनने का सपना देखा था. सरकारी स्कूल में पढ़कर वो आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. इन्हें किताबों से शुरू से लगाव है. किताबों को पढ़ना इन्हें ज्यादा अच्छा लगता है. वो बिहार के कई जिलों में डीएम भी रहे हैं. बिहार विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन भी बनाये गये.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago