Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में हेडमास्टर ड्रिंक कर स्कूल पहुंचे, नशे में झूमने का वीडियो वायरल

बिहार में कहने को तो शराबबंदी है लेकिन जो तस्वीर सामने आयी है लगता नहीं है कि बिहार में शराबबंदी है। मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में हेडमास्टर जगदीश नशे में टुल्ल होकर स्कूल पहुंचे। हेडमास्टर साहब के नशे में झूमते हुए का वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया।

प्रिंसिपल ने बनाया ये बहाना

जब लोगों ने हेडमास्टर जगदीश से शराब पीने की बात पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं छुट्टी पर हूं। अगर हेड मास्टर साहब छुट्टी पर हैं तो फिर बिहार में शराब पीना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर साहब नशे में टल्ली हैं। हेडमास्टर साहब नशे में धूत होकर स्कूल पहुंचे थे जिसकी भनक वहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ एक छात्र नेता को लग गई।

हेड मास्टर साहब के नशे में होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिला कुछ लोग हेड मास्टर साहब के पास पहुंच गए और उनसे शराब पीने को लेकर जब सवाल किया गया तो हेड मास्टर साहब ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मैं तो छुट्टी पर हूं।

पुलिस के पहुंचते ही फरार हुआ प्रिंसिपल

स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुचते ही आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी शिक्षक विद्यालय में प्रत्येक दिन शराब पीकर आते हैं। शराब के नशे में बच्चों को परेशान करते हैं। विद्यालय की व्यवस्था को पूरी तरह खराब कर रखा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कही ये बात

मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है बिहार में शराब बेचना और पीना दोनों गैर कानूनी है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हेड मास्टर के भरोसे बच्चे को अच्छा शिक्षा मिल पाएगी।

बता दे की 26 जनवरी को मीनापुर प्रखंड के धरमपुर पूर्वी इलाके स्थित मिडिल स्कूल में नशे की हालत में तिरंगा फहराने प्रिंसिपल जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रिंसिपल संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

8 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

9 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

14 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

15 घंटे ago