Bihar

दिलीप जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, आज शाम 4 बजे बिहार कैबिनेट का विस्तार

बिहार में नीतीश कैबिनेट की विस्तार अब से कुछ ही घंटों बाद हो जाएगा. वहीं इससे पहले बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब दिलीप जायसवाल सिर्फ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे. बता दें, बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज शाम 4 बजे किया जाएगा. इस बार कैबिनेट विस्तार में बीजेपी कोटे से 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जितना बड़ा पद दिया गया. यह बहुत ही जिम्मेदारी बड़ा पद है. उन्होंने कहा कि मैं बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के साथ-साथ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष की भूमिका दोनों साथ-साथ निभा रहा था. ऐसे में दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी. ऐसे में बीजेपी एक व्यकित एक पद सिद्धांत के तहत मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

आज शाम 4 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार

बता दें, बिहार कैबिनेट विस्तार के लिए बीजेपी कोटे से विधायकों की फाइनल लिस्ट सीएम नीतीश कुमार को दे दी गयी है. बिहार के डिप्टी सीएम आज सुबह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार मंत्री बनने वाले विधायकों का नाम फाइनल कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे ही बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से समय भी ले लिया गया है.

कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

नीतीश कैबिनेट विस्तार के दौरान जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है, उसमें संजय सरावगी , राजू सिंह, अवधेश पटेल , जीवेश मिश्रा या अनिल शर्मा, तार किशोर प्रसाद या पवन जायसवाल का नाम शामिल है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम को चार बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. जिसकी तैयारी कर ली गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

20 मिनट ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

3 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

6 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

16 घंटे ago