Bihar

बिहार: स्टेज पर डांसर की मांग भरी, अब लड़का लापता; ऑर्केस्ट्रा गर्ल बोली- गुलशन के पिता 4 लाख लेकर पीछा छोड़ने बोल रहे

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो आया था, जिसमें एक लड़का स्टेज चढ़कर डांसर की मांग में सिंदूर भर देता है। लड़के की पहचान गुलशन उर्फ केके यादव के रूप में हुई, जो नालंदा के हिलसा का रहने वाला है। लड़की का नाम पारो आरती है।

पारो ने अब आरोप लगाया है कि लड़का मांग भरने के बाद अब लापता हो गया है। पहले फोन और मैसेज भी करता था, लेकिन अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पारो पटना में रहती है।

इसके साथ ही लड़की का कहना है कि ‘मांग में सिंदूर वाला वीडियो जब से वायरल हुआ है, तभी से उसके घर वालों ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया।’

डांसर ने कहा है कि, मुझे गुलशन के साथ ही रहना है। मेरे घर वाले पहले ही मुझे निकाल चुके हैं। मुझे अब गुलशन के घर में ही रहना है।

 

4 लाख की डील

आर्केस्ट्रा डांसर का आरोप है- गुलशन के पिता मुझे अपना  रहे। कभी 4 लाख रुपये में बेटे का पीछा छोड़ने को कहते हैं तो भी कहते हैं कि मेरी तो तीन-तीन शादियां हुई हैं। जबकि, ये सभी आरोप गलत हैं। मेरी शादी नहीं हुई है। मैं बस गुलशन को ही अपना पति मानती हूं। मैं हर महीना डेढ़ लाख रुपये कमा लेती हूं। ऐसे में मुझे किसी के पैसों की जरूरत नहीं। मैं उल्टा अपने ससुर को 8 लाख रुपये आसानी से दे सकती हूं। यही नहीं, उन्हें दो कट्ठा जमीन भी दे सकती हूं।

डांसर का कहना है कि ‘मुझे लोग बांग्लादेशी बता रहे हैं, लेकिन मैं बिहार की ही हूं। वसंत पंचमी के दिन गुलशन नामक लड़के ने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया था। मैं उस लड़के को जानती तक नहीं।’

‘वो शराब पीकर स्टेज पर चढ़ा फिर ये हरकत कर दी। अब मैं गुलशन की पत्नी हूं और उसी के घर में रहूंगी। क्योंकि मेरे ऑर्केस्ट्रा में डांस करने की बात से पहले ही मेरे घर वाले नाराज हैं। अब वीडियो वायरल हुआ तो वो मुझे घर में भी नहीं आने दे रहे हैं। मैं कहां जाऊं समझ नहीं आ रहा।’

वायरल वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में लड़की काले रंग के ड्रेस में डांस करती दिख रही है। लड़का जींस और टीशर्ट में दिख रहा है। वो स्टेज पर पहुंचता है और लड़की की ओर जाता है। लड़की को पकड़कर उसके मांग में सिंदूर भर देता है।

मांग में सिंदूर भरे जाने के बाद लड़की हल्का विरोध करती है, लेकिन बाद में स्माइल करती दिखती है। इसके बाद लड़का स्टेज पर किसी से सफेद रंग का गमछा लेता है और चुनरी के रूप में उसका सिर ढंक देता है।

वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा- चट मंगनी, पट ब्याह। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी का घर बस जाए तो ठीक है अब आगे देखना यह है कि इसको अपनाता है या बाद में छोड़ देता है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

21 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

15 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

15 घंटे ago