Bihar

बिहार: स्टेज पर डांसर की मांग भरी, अब लड़का लापता; ऑर्केस्ट्रा गर्ल बोली- गुलशन के पिता 4 लाख लेकर पीछा छोड़ने बोल रहे

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो आया था, जिसमें एक लड़का स्टेज चढ़कर डांसर की मांग में सिंदूर भर देता है। लड़के की पहचान गुलशन उर्फ केके यादव के रूप में हुई, जो नालंदा के हिलसा का रहने वाला है। लड़की का नाम पारो आरती है।

पारो ने अब आरोप लगाया है कि लड़का मांग भरने के बाद अब लापता हो गया है। पहले फोन और मैसेज भी करता था, लेकिन अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पारो पटना में रहती है।

इसके साथ ही लड़की का कहना है कि ‘मांग में सिंदूर वाला वीडियो जब से वायरल हुआ है, तभी से उसके घर वालों ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया।’

डांसर ने कहा है कि, मुझे गुलशन के साथ ही रहना है। मेरे घर वाले पहले ही मुझे निकाल चुके हैं। मुझे अब गुलशन के घर में ही रहना है।

 

4 लाख की डील

आर्केस्ट्रा डांसर का आरोप है- गुलशन के पिता मुझे अपना

 रहे। कभी 4 लाख रुपये में बेटे का पीछा छोड़ने को कहते हैं तो भी कहते हैं कि मेरी तो तीन-तीन शादियां हुई हैं। जबकि, ये सभी आरोप गलत हैं। मेरी शादी नहीं हुई है। मैं बस गुलशन को ही अपना पति मानती हूं। मैं हर महीना डेढ़ लाख रुपये कमा लेती हूं। ऐसे में मुझे किसी के पैसों की जरूरत नहीं। मैं उल्टा अपने ससुर को 8 लाख रुपये आसानी से दे सकती हूं। यही नहीं, उन्हें दो कट्ठा जमीन भी दे सकती हूं।

डांसर का कहना है कि ‘मुझे लोग बांग्लादेशी बता रहे हैं, लेकिन मैं बिहार की ही हूं। वसंत पंचमी के दिन गुलशन नामक लड़के ने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया था। मैं उस लड़के को जानती तक नहीं।’

‘वो शराब पीकर स्टेज पर चढ़ा फिर ये हरकत कर दी। अब मैं गुलशन की पत्नी हूं और उसी के घर में रहूंगी। क्योंकि मेरे ऑर्केस्ट्रा में डांस करने की बात से पहले ही मेरे घर वाले नाराज हैं। अब वीडियो वायरल हुआ तो वो मुझे घर में भी नहीं आने दे रहे हैं। मैं कहां जाऊं समझ नहीं आ रहा।’

वायरल वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में लड़की काले रंग के ड्रेस में डांस करती दिख रही है। लड़का जींस और टीशर्ट में दिख रहा है। वो स्टेज पर पहुंचता है और लड़की की ओर जाता है। लड़की को पकड़कर उसके मांग में सिंदूर भर देता है।

मांग में सिंदूर भरे जाने के बाद लड़की हल्का विरोध करती है, लेकिन बाद में स्माइल करती दिखती है। इसके बाद लड़का स्टेज पर किसी से सफेद रंग का गमछा लेता है और चुनरी के रूप में उसका सिर ढंक देता है।

वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा- चट मंगनी, पट ब्याह। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी का घर बस जाए तो ठीक है अब आगे देखना यह है कि इसको अपनाता है या बाद में छोड़ देता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

9 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

10 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

14 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

19 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

19 घंटे ago