समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘सीएम नीतीश कुमार को लाडला बताकर निपटाने की हो रही तैयारी’, सांसद मनोज झा का तंज

IMG 20241130 WA0079

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने बुधवार को भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को ‘निपटाने’ की तैयारी की जा रही है और उनके समर्थकों के साथ नाइंसाफी की योजना बनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को भागलपुर की जनसभा में नीतीश कुमार को ‘लाडला मुख्यमंत्री’ कहकर संबोधित किया था। इस पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा, जब पड़ोस के बच्चे को खिलौना चाहिए होता था, तो मां अपने बच्चे को ‘लाडला’ कहकर समझाती थी। अरे, मेरा लाडला, तुम्हें दूसरा ला देंगे, यह खिलौना उसे दे दो। मैं इसे निपटाने की तैयारी मानता हूं।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी कटाक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के भीतर देवीय शक्ति होने की बात कही थी, पर भी मनोज झा ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, गांवों में जब किसी पर देवी आती है तो उसे बांधकर रखा जाता है और विनती कर जाने के लिए कहा जाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नीतीश जी साकांक्ष हो जाएं।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

‘तेजस्वी यादव नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं’

मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी बातों में हमेशा नीतीश कुमार की चिंता झलकती है। उन्होंने दावा किया कि कुछ नौकरशाह और राजनेता बिहार के मुख्यमंत्री तक सही सूचना नहीं पहुंचने देते हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश की अटकलें

इस बीच, यह चर्चा भी तेज हो गई कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार यदि राजनीति में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। हालांकि, मनोज झा ने सवाल उठाया कि क्या नीतीश कुमार अब भी वैसे ही फैसले लेते हैं जैसे पहले लेते थे? विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02