समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सरस्वती पूजा में बुर्का पहन भोजपुरी गाने पर डांस, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

IMG 20241130 WA0079

बिहार के बेगूसराय में सरस्वती पूजाके दौरान बुर्का पहनकर डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवक भोजपुरी गाने की धुन पर बुर्का पहनकर डांस करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. इस मामले में बेगूसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों को हिरासत में लिया गया है.

सरस्वती पूजा के दौरान किया ‘बुर्का डांस’:

मामला जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के धोबी टोला के वार्ड नंबर 20 का है. जहां सरस्वती पूजा के अवसर पर रात में दो युवकों ने बुर्का पहनकर डांस किया. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सरस्वती पूजा पंडाल में कुछ युवकों ने बुर्का पहनकर डांस किया है.

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

हिरासत में दोनों आरोपी युवक:

डीएसपी मुख्यालय रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों और सरस्वती पूजा के लाइसेंस धारक से पूछताछ करने पर पता चला कि बीती रात सरस्वती पूजा के अवसर पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान गाने की धुन पर दो युवकों ने बुर्का पहनकर डांस किया था. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला सत्य पाया गया. जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया है.

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02