बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसल, होली के चलते मार्च में इतने दिन नहीं ले सकेंगे छुट्टी
बिहार में होली को लेकर राज्य पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 10 से 18 मार्च 2025 तक रोक लगा दी गयी है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय ने होली के दौरान होने वाली विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के छुट्टी लेने पर यह रोक लगायी है।
आगामी 14 और 15 मार्च को होली का त्योहार है ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने 10 से 18 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। अपर पुलिस मुख्यालय लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।

