Bihar

बिहार की बेटियों ने रचा इतिहास, 25 साल बाद नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड, सीएम नीतीश ने दी बधाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार ने 25 साल बाद राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. राज्य की महिला टीम ने लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस टीम में पायल, खुशबू और निखत शामिल हैं. यह उपलब्धि न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे राज्य में खेलों की नई लहर भी चलेगी. इस जीत पर अब राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.

सीएम नीतीश ने दी बधाई

इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, ‘उत्तराखंड में खेले जा रहे 38वें नेशनल गेम्स में लॉन बॉल की महिला ट्रिपल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार की बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार की महिला टीम- पायल प्रीति, खुशबू कुमारी और निखत खातून ने असाधारण कौशल, धैर्य और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए लॉन बॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया. इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे बिहार को उन पर गर्व है. सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है.’

दूसरे खिलाड़ी भी होंगे प्रेरित

वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन संकरण ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा, ‘यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. हमारे खिलाड़ियों ने अविश्वसनीय संघर्ष और कौशल का परिचय दिया है. हमें उम्मीद है कि यह सफलता राज्य के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगी और बिहार के लिए और भी गौरवशाली क्षण लेकर आएगी.’

खेल में ऊंचाइयों को छूने को तैयार है बिहार

रविन्द्रन शंकरन ने कहा कि यह उपलब्धि बिहार में विकसित हो रहे खेल बुनियादी ढांचे और बढ़ती खेल प्रतिभा का प्रमाण है. राज्य सरकार और खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. यह स्वर्ण पदक उन प्रयासों की एक महत्वपूर्ण सफलता है. उनकी जीत न केवल बिहार के लंबे इंतजार को समाप्त करती है बल्कि राज्य में खेलों की एक नई लहर को भी प्रेरित करती है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, बिहार अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago