Bihar

बिहार की राजनीति में कौरव-पांडव की एंट्री, दिल्ली जीत से उत्साहित संतोष सुमन बोले- लालटेन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की शानदार जीत हुई है। बीजेपी ने दिल्ली एसेंबली की सत्तर सीटों में से 48 पर कब्जा कर लिया है। बाइस सीटों पर जीत दर्ज करने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है। राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

दिल्ली के नतीजों से एनडीए में खुशी और उत्साह की लहर है तो विपक्षी इंडिया गठबंधन में मातम और मायूसी का आलम है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन(जीतनराम मांझी के पुत्र) ने कहा है कि दिल्ली जैसा नतीजा बिहार में आएगा। उन्होंने एनडीए के लिए पांडव तो महागठबंधन के लिए कौरव शब्द का उपयोग किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संतोष कुमार सुमन ने पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के साथ माफिया और अपराधियों की जमात की जमानत जब्त कराएगी, विकास की चकाचौंध में लालटेन बुझ जाएगी, कौरवों की क्रूरता को बिहार वापस नहीं आने देगा, आएँगे तो पांडव ही, बिहार का साँच, एनडीए के हम पाँच।

इससे पहले उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधानसभा की शानदार जीत पर ढ़ेरों बधाई, शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ पूरा देश पूरी तरह से साथ है इसे दिल्ली ने साबित किया। 27 वर्षों के बाद फिर से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

संतोष सुमन ने दावा किया कि मुसलमान भी अब एनडीए के साथ आ गए हैं। जो लोग उनको भड़काकर अपनी राजनीति चमका रहे थे उनका हर तरह का मुद्दा फेल कर गया है। दिल्ली के चुनाव नतीजों का बिहार पर काफी असर पड़ेगा। दिल्ली में टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को चुनाव नहीं लड़ने का कोई मलाल नहीं है। देश और बिहार में एनडीए पूरी तरह से मजबूत है। इसका फायदा बिहार विधानसभा चुनाव में दिखेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago