Bihar

बिहार के विधायक को हुई तीन महीने की जेल, 500 रुपये का जुर्माना भी लगा; क्या है पूरा मामला

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव को तीन महीने की जेल हुई है। दरभंगा की एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने अलीनगर के बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव को तीन महीने की सजा सुनाई है। साथ ही, दोनों पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मारपीट से जुड़े मामले में बीजेपी विधायक को सजा

यह मामला मारपीट से जुड़ा है, जिसमें शुक्रवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया। इससे पहले, कोर्ट ने विधायक मिश्रीलाल यादव और गोसाईं टोल पचाढ़ी निवासी सुरेश यादव को दोषी ठहराया था। भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत दोनों को तीन महीने की कैद और 500 रुपये का अर्थदंड दिया गया।

2019 में उमेश मिश्र को घेर कर की थी पिटाई

घटना 29 जनवरी 2019 की सुबह हुई थी, जब समैला निवासी उमेश मिश्र मार्निंग वॉक के दौरान गोसाईं टोल के पास पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव समेत 20-25 लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर विधायक ने फरसा से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर कट गया। इस दौरान सुरेश यादव ने रॉड और लाठी से हमला किया और उनकी जेब से रुपये भी निकाल लिए। घायल उमेश मिश्र को पहले पीएचसी और फिर डीएमसीएच रेफर किया गया।

12 अक्टूबर 2019 को कोर्ट में दाखिल हुआ था आरोप पत्र

मामले की जांच के बाद, पुलिस ने 12 अक्टूबर 2019 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद, अदालत ने 17 अप्रैल 2020 को मामले का संज्ञान लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

55 मिनट ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

9 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

16 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

16 घंटे ago