समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के रास्ते आंध्र प्रदेश से नेपाल जा रहा 271 आई फोन जब्त, पांच गिरफ्तार

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रोहतास जिले के शिवसागर थाने के एनएच-19 स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार की दोपहर एक अर्टिगा कार से पुलिस ने बिना कागजात के मोबाइल की एक बड़ी खेप पकड़ी है. इसमें एप्पल कंपनी के 271 मोबाइल फोन, 35 इयर बड और 11 स्मार्ट वॉच हैं. अर्टिगा कार (यूपी62सीके1404) को जब्त किया गया है. इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार हैं. मोबाइल की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बतायी जा रही है.

ढाई करोड़ रुपये के मोबाइल फोन जब्त

जानकारी के अनुसार, आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से मोबाइल की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश और बिहार के रास्ते नेपाल भेजी जा रही थी. इस बीच, गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास पुलिस ने शिवसागर में उक्त कार को पकड़ा. तलाशी के दौरान कार से करीब ढाई करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बरामद किये गये. एसपी रौशन कुमार ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर एक कार से लगभग ढाई करोड़ रुपये के मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं.

IMG 20250125 WA0063

IMG 20230604 105636 460

सभी मोबाइल एप्पल कंपनी के

जानकारी के अनुसार सभी मोबाइल एप्पल कंपनी के हैं. 35 इयर बड के साथ 11 स्मार्ट वॉच भी बरामद हुए हैं. इस कारोबार से जुड़े कार में सवार अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. सभी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि अभी कागजी प्रक्रिया चल रही है. इस संदर्भ में जल्द ही एक प्रेसवार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150