Bihar

आज शाम होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में एक ओर जहां मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की घोषणा के प्रस्तावों पर स्वीकृति दी जायेगी, वहीं बिहार विधानमंडल के बजट सत्र और वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रारूप पर भी चर्चा होने कि संभावना है। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5:00 बजे से आयोजित होगी, और इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर हैं। पहले चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री ने जिन जिलों में योजनाओं की घोषणा की थी, उन्हें कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। अब दूसरे और तीसरे चरण की यात्रा में भी कई जिलों में सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की गई है, जिनकी स्वीकृति कैबिनेट बैठक में दिया जा सकता है।

बिहार विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में 28 तारीख शुरू हो सकता है और इन तिथियों के दौरान कैबिनेट में बजट सत्र पर भी मुहर लगने की संभावना है। सरकार 2025-26 का बजट पेश करेगी और विभागीय बजटों पर भी स्वीकृति ली जाएगी।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई अहम कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में कुल 136 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस दौरान उन योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे और तीसरे चरण के दौरान की थी। बैठक में तमाम विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

5 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

5 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

11 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

11 घंटे ago