बिहार पुलिस सेवा के आठ पदाधिकारियों को गृह विभाग ने कार्यकारी व्यवस्था के तहत अस्थायी स्थानापन्न उच्चतर प्रभार दिया है।
इनमें चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) में जबकि चार एएसपी को स्टाफ ऑफिसर में प्रोन्नति दी गई है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, मुकुल कुमार रंजन, मो. तनवीर अहमद, प्रभाकर तिवारी और मनोज कुमार पांडेय को एएसपी रैंक में कार्यकारी प्रभार दिया गया है। वहीं एएसपी स्मिता सुमन, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह प्रभाकर और रूप रंजन हरगवे को स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि तनवीर अहमद समस्तीपुर सदर एसडीपीओ रह चुके हैं। वह 18 अगस्त 2015 से लेकर 2 मई 2018 तक समस्तीपुर सदर एसडीपीओ के पद पर रहते हुए कई बेहतर कार्य किये।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…