Bihar

बिहार में तीन बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, 10000 लोगों का लाइसेंस होगा रद्द

राज्यभर में पिछले डेढ़ साल के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले जितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उन सभी का डिजिटल डाटा तैयार कर लिया गया है। इसमें तीन बार या इससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है। इन लोगों के लाइसेंस रद्द करने से लेकर अन्य नियम संगत कार्रवाई करने के लिए संबंधित जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को अनुशंसा की गई है।

यह जानकारी एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। कहा कि मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने का अधिकार परिवहन विभाग को है। बताया कि तीन या उससे अधिक बार यातायात नियम तोड़ने वालों में करीब 5 हजार लोग सिर्फ पटना के हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया समेत अन्य शहरों के लोग इसमें शामिल हैं। इन सभी जिलों के डीटीओ को संबंधित लोगों पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है।

एडीजी ने बताया कि नियमानुसार इन लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द किया जा सकता है। इसके बाद भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द किया जा सकते हैं या मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है। लोगों ने सबसे ज्यादा पांच श्रेणी के ट्रैफिक अपराध किए हैं। इनमें लाल बत्ती पर नहीं रुकना, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाना, उलटी या गलत दिशा में वाहन चलाना, दो पहिया पर तीन लोगों की सवारी और चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट के चलाना शामिल हैं।

इस मौके पर एसपी (ट्रैफिक) अपराजित लोहान ने बताया कि पटना में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए व्यापक स्तर पर पहल शुरू की गई है। हाल में 150 बस एवं ऑटो चालक एवं कंडक्टरों को नोटिस करके बुलाया गया था। उन्हें ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

52 मिनट ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

1 घंटा ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

1 घंटा ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

2 घंटे ago

डबल मर्डर मामले में तीन नामजद ईनामी बदमाश गिरफ्तार,  25-25 हजार का इनामी है गिरफ्तार तीनों अभियुक्त

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

3 घंटे ago