Bihar

बिहार: थानेदार ने तलाशी के बहाने स्वर्ण व्यवसायी से लूट लिए 35 लाख; SP ने लिया हिरासत में,पूछताछ जारी

बिहार की सारण पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से 35 लाख की लूटपाट के मामले में जिले के मकेर थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार के खिलाफ एक्शन लिया है. एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है. वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी के ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

स्वर्ण व्यवसायी से 35 लाख की लूट:

यह घटना बीती रात की है. जब कोलकाता का एक स्वर्ण व्यवसाई छपरा में सोने के गहनों की डिलीवरी कर राशि की वसूली कर सारण जिले के मकेर थाना होकर एनएच 722 के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था, तभी मकेर थाना पुलिस रेवा घाट पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी. आरोप है कि थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार और ड्राइवर इस स्वर्ण व्यवसायी के वाहन को जांच के नाम पर रुकवाया और वाहन की तलाशी ली.

थानेदार और उनकी टीम पर लूट के आरोप:

तलाशी के दौरान जब स्वर्ण व्यवसायी की गाड़ी से 35 लाख रुपये नकद मिले तो पुलिसकर्मियों ने कारोबारी से वह जबरन छीन लिए. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और उसे वहां से भगा दिया. इस घटना की जानकारी पीड़ित व्यवसायी ने सारण एसपी कुमार आशीष को दी. जिसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए थाना प्रभारी से पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया.

फरार ड्राइवर की तलाश जारी:

वहीं, मकेर थाना का ड्राइवर इस मामले में फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. इस मामले में लूट की पूरी रकम बरामद हो गई है. हालांकि अभी तक इस मामले में सारण एसपी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

3 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

6 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

9 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago