Bihar

मेरी प्रेरणा, मेरी मां… जिंदगी का अमूल्य रत्न; राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप का भावुक पोस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का 70वां जन्मदिन है। इस मौके पर राबड़ी आवास पर सुबह से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बधाई देना का सिलसिला चलता रहा। बुके, मिठाई के साथ कार्यकर्ताओं ने नए साल के साथ जन्मदिन की बधाई दी। आरजेडी चीफ लालू यादव ने भी बिहारवासियों को नए साल की शुभकामनाओं के साथ पत्नी राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं राबड़ी के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक्स पर भावुक पोस्ट करके बधाई दी

तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा कि माता जीवन की पहली गुरु होती है। मेरी जिन्दगी की सबसे अमूल्य रत्न हैं मेरी मां। आपके जीवन को ईश्वर हमेशा सुख और समृद्धि से भर दे..मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी मां। आपकी ममता, आपकी मुस्कान, आपके प्यार और आस्था को सलाम। मेरी स्नेही आदरणीय मां आपके जन्मदिन की दिल से शुभकामनाएं।

राबड़ी देवी आवास पर बड़ी संख्या में सुबह से ही कार्यकर्ता जुटे थे। नए साल और जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लालू यादव और राबड़ी देवी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार करते नजर आए। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago