Bihar

समस्तीपुर के पूर्व सांसद के साथ लालू यादव से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, करीब आधे घंटे तक हुई बातचीत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति पारस अपने बेटे के साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे. इस दौरान उनके भतीजे पूर्व सांसद प्रिंस राज भी साथ थे. मकर संक्रांति के दिन शाम ढलते ही पारस राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये. इस दौरान लालू से उनकी करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. मिली जानकारी के अनुसार पशुपति पारस बुधवार को मकर संक्रांति का भोज का आयोजन कर रहे हैं.

लालू यादव के भोज में आने की उम्मीद

जानकारी के अनुसार पशुपति पारस दही चूड़ा के भोज में शामिल होने के लिए लालू यादव को निमंत्रण देने पहुंचे थे. उम्मीद है कि कल लालू यादव पारस के दही चूड़ा भोज में शामिल होंगे. वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को थी, लेकिन कुछ लोग मंगलवार रहने के कारण इसे बुधवार 15 जनवरी को मना रहे हैं. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति पारस 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे.

इस जगह आने को मिला निमंत्रण

पटना के विधायक कॉलोनी कौटिल्य नगर वेटरनरी बॉयज हॉस्टल के बगल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चूड़ा दही भोज आयोजित किया है. इसमें शामिल होने के लिए मीडियो को भी निमंत्रण भेजा गया है. रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि 15 जनवरी की सुबह 11 बजे से 3 बजे तक दही चूड़ा भोज में शामिल होकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी परिवार को अनुग्रहित करने की कृपा करें.

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

1 घंटा ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

7 घंटे ago