Bihar

साजिश रचकर BPSC छात्रों का सत्याग्रह खत्म कर दिया; प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव का तंज

70वीं बीपीएससी री एग्जाम की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन बीते कई दिनों से जारी है। जिसको तमाम सियासी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी छात्रों की लड़ाई में उतरे हुए हैं। 10 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, मेंदाता अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीके पर बिना नाम लिए तीखा तंज कसा है। साथ ही 12 जनवरी को बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान किया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि 16 दिन बाद एक आदमी आया, और फिर साजिश रचकर बीपीएससी छात्रों का सत्याग्रह खत्म कर दिया। हम लोग शुरू से छात्रों के साथ हैं। ये गर्दनीबाग गए नहीं, और फिर नाटक करने के लिए गांधी मैदान पहुंच गए। वहीं पीके के अस्पताल में भर्ती होने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि हमने तो कोरोना में इतने दिनों तक लोगों की मदद की, लेकिन हम कभी अस्पताल नहीं गए।

सांसद पप्पू यादव ने मेंदाता अस्पताल पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होने कहा कि मेदांता पर जांच हो, मेदांता के मालिक पर केस हो, जो डॉक्टर बुलेटिन जारी कर रहा है, वह फर्जी तरीके से बुलेटिन जारी कर रहा है। पप्पू ने कहा कि बीपीएससी मुद्दा नहीं है, मुद्दा है पेपर लीक। कई परीक्षाओं का पेपर लीक होते रहा है। हम लोग ने निर्णय लिया है कि 31 मार्च को खुलने वाले सदन को हम किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे। हमारी मांग है कि पेपर लीक मामले पर चर्चा हो कि देश में पेपर लीक कब बंद होगा।

उन्होने कहा कि बीपीएससी छात्रों के आंदोलन को खत्म करने में कोचिंग माफिया का भी हाथ रहा है। प्रशांत किशोर की जन सुराज के बाद अब पप्पू यादव की ओर से पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago